https://www.youtube.com/watch?v=uaWbge47D1A&list=PLtpM7r1MZ_jWGEW09Eom8Q1RVfRnn1Rhk&index=18&t=202s
मार्तण्ड मंदिर भारत के अनंतनाग से ५ मील की दुरी पर है। यह सूर्य देवता को समर्पित मंदिर ८ वी शताब्दी में सन ७२५ - ७५६ के दौरान बनाया गया था। शिलान्यास सन ३७० से लेकर सन ५०० के दौरान रखा गया था, ऐसा कहने में आता है।
यह गुजरात के मोढेरा सूर्य (११ वी सदी) मंदिर और ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर (१३ वी सदी) के पहले बना था।
मार्तण्ड का संस्कृत में अर्थ होता है सूर्य।
यहाँ पर सूर्य की पहली किरन के साथ ही मंदिर में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाता था।
मंदिर की उत्तरी दिशा से ख़ूबसूरत पर्वतों का नज़ारा भी देखा जा सकता हैं। यह मंदिर विश्व के सुंदर मंदिरों की श्रेणी में भी अपना स्थान बनाए हुए है।
यह मंदिर कर्कोटक वंशज के ललितादित्य मुक्तपिडा राजा ने बनाया था।
ललितादित्य मुक्तपीडा
आइये हम इस वास्तुशिल्प के महान कार्य के बारे में और इसके विनाश के बारे में भी जान लेते है।
![]() |
The restored impression of the temple Ruined state. |
ललितादित्य मुक्तपीडा:
महाराजा ललितादित्य मुक्तपीडा (सन ७२४ - ७६०):
राजा जितना शक्तिशाली, उतना भव्य मंदिर का निर्माण ! यही चलन था ऊन दिनोमे।
राजा जितना शक्तिशाली, उतना भव्य मंदिर का निर्माण ! यही चलन था ऊन दिनोमे।
करकोटा वंशज का यह राजा बड़ा आक्रमक और शक्तिशाली था। ललित-आदित्य का मतलब सुन्दर सूर्य भगवन होता है।
महाराज ललितादित्य मुक्तपीडा का साम्राज्य काबुल से लेकर आज के कलकत्ता तक फैला था। महाराजा की कई विषयो में रूचि थी।
राजतरंगिनी नाम से जाना जाता इनका आत्मचरित्र, जिसमे कश्मीर के राजाओं का जिक्र था, इसे लिखने वाले समकालीन कवी कलहना उनकी काफी तारीफ करते थे।
महाराज ललितादित्य मुक्तपीडा के सैन्यदल की शक्ति और उनका कला तथा धर्म के प्रति जो लगाव था उससे कई लोगो के लिए वह अभ्यास का विषय बने थे। बौद्ध धर्म पर उनकी श्रद्धा काफी थी। इसीलिए उन्होंने बौद्ध मंदिर और कई मुर्तिया बनवाई।
यह मंदिर एक पठार की छोटी पर बनाया गया है ताकि उसे कश्मीर के घाटी से भी देखा जा सके।
यह मंदिर एक पठार की छोटी पर बनाया गया है ताकि उसे कश्मीर के घाटी से भी देखा जा सके।
कश्मीर की घटियोमे उन्होंने कई मंदिर और नगरों की स्थापना की थी। उनमे मार्तण्ड सूर्य मंदिर सबसे शानदार रचना है।
सिकंदर बुतशिखान: मुर्तिया तोड़ने वाला याने बुतशिखान!
पन्द्रहव सदी के आरम्भ में बुतशिखान ने मार्तण्ड सूर्य मंदिर सम्पूर्णतः ध्वंस करने के आदेश दिए । कहा जाता है की इस भव्य मदिर को तोड़ने के लिए पूरा एक साल लगा ! इस पर से आप इस मंदिर की भव्यता की कल्पना कर सकते हो।
उसने पूरी कश्मीर की घाटी को मुस्लिम राज्य में परिवर्तित किया। बड़ी क्रूरता से उसने हिन्दू और बौद्ध लोगोको मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए जोर-जबरजस्ती कीं।
उसकी बात न मानने वालों को वो बेरहमी से मार डालता था।
उसकी बात न मानने वालों को वो बेरहमी से मार डालता था।
जितनी भी हिन्दू और बौद्ध धर्म की प्रतिमाये या उत्कृष्ट रचनाये थी, उन्हें वो तोड़ता चला गया। पूरी घाटी में हिंदू और बौद्ध लोगोमे उसने दहशत फैलाई।
आज यह मंदिर भग्न स्थिति में है। यह मंदिर कश्मीर के शाह मिरि के वंशज के सुल्तान सिकंदर शाह मिरि बुतशिखान द्वारा तोडा गया था, जब उसने पुरे कश्मीर को जबरन मुस्लिम राज्य बनाने की कोशिश की थी और इसी क्रूरता के लिए वह जाना जाता था।
![]() |
| Ruins of Martand temple. |
मंदिर के भग्नावशेष तथा पुरातत्व विभाग के पास मौजूद जो अवशेष है वे यही बताते है के कश्मीरी वास्तुशिल्प कितनी समृद्ध थी और इसमें गंधारण शासन के साथ गुप्त, चीनी, रोमन, सीरिया के बाइज़ंटाइन और ग्रीक आदि शासक के वास्तुशिल्पी की झांकी दिखती है।
मंदिर में एक उपनिवेशित (कोलोनाइज़्ड) प्रांगण है, जिसके केंद्र में प्राथमिक मंदिर है और चारों ओर ८४ छोटे मंदिर हैं। यह प्रांगण २२० फुट लम्बा और १४२ फुट चौड़ा है और इसमें एक छोटा मंदिर भी है जो पहले बना था।
यह पेरीस्टाइल याने जिसमे बरामदा और दोनों तरफ से स्तम्भ वाला आँगन होता है, ढंग का दिखाई देता है और यह रचना पुरे कश्मीर में सबसे विशाल है और इसके विभिन्न कक्षों के कारण इसकी रचना जटिल बनी है जो आकार के अनुरूप हैं और मंदिर की समग्र परिधि के साथ एक सीधी कतार में हैं।
हिंदू मंदिर वास्तुकला के अनुसार, मंदिर का प्राथमिक प्रवेश द्वार चतुर्भुज के पश्चिमी भाग में स्थित है और चतुर्भुज की चौड़ाई मंदिर जितनी होने के कारण इसकी भव्यता दिखने में आती है।
![]() |
| प्रवेश द्वार |
प्रमुख मंदिर एक केंद्रीकृत संरचना में स्थित है जो माना जाता है कि उसके पास एक पिरामिड शिखर था, जो कश्मीरी मंदिरों की एक सामान्य विशेषता है।
इस प्राचीन मंदिर के कई दीवारों पर सूर्य देवता के अतिरिक्त अन्य देवताओं, जैसे कि विष्णु, गंगा और यमुना जैसे नदी देवताओं को दर्शाती हुई नक्काशी हैं।
बॉलीवुड फिल्म के इन दो गीतों में इस मंदिर का चित्रीकरण किया गया है:
१. फिल्म : मन की आँखे - चला भी आ, आजा रसिया
https://www.youtube.com/watch?v=Ul3wufPJ4UE
२.फिल्म : आंधी - तेरे बिना जिंदगी से कोई
https://www.youtube.com/watch?v=8-HnmVg0-O8
https://www.wbglobe.com/martand-sun-temple-priceless-heritage-of-kashmir/
V वा








1 comment:
Great info
Post a Comment