इनमे गोल्डन गेट पूल, पियर 39 आदी दुनिया भर के सैलानीयो के लिये जिंदगी भर कीं यादगार का तोहफा हैं l
गोल्डन गेट पूल
सन 2018 मे सोनी पिक्चर्स ने मार्वेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर वेनम नाम कीं फिल्म बनायी थी जिसकी अधिकाश शूटिंग इस शानदार शहर मे हुई थी l यह फिल्म दुनिया भर मे खूब चली l
इस शहर कीं अंधेरी और पतली गलियो से गुजरने के बजाय हम शहर कीं ऐसी जगह घुमेगे, जहाँ खूबसूरत नजारे, संगीत की धुने, रंगबिरंगी निओन लाईटे, एडव्हर्टीस के चलते फिरते निओन लाईट के बैनर, जिंदगी की चहल पहल, यहा आते दुनिया भर के सैलानीयो के लिये सबसे मनपसंद शहर हैं l
गोल्डन गेट पूल
नारंगी रंग की छटा से रंगा ये बेहद हीं खूबसूरत पूल जो सूरज की रोशनी मे चमचमता यह पूल सैलानी के लिये वाकयी मे एक तोहफा हैं l कहने की जरुरत नही की ये बहुत बडा लँडमार्क हैं l इसकी कुल लंबाइ २.७३ कि. मी. हैं और इसके दुसरे छोर पर मैरीन राज्य आता हैं l
इस खाडी के शहर मे देखने लायक कई सारे जगह हैं, जिन्हें केमेरा मे कैद करोगे तो यादोका एक अनमोल
खजाना आपके पास होगा और यह आपके लिये यकीनंन बडी गर्व कि बात होगी l
इस पूल के दक्षिण पश्चिम दिशा मे बेकर बीच आता हैं, जहासे इस गोल्डन गेट का ऐसा खूबसूरत नजारा देखने मिलता हैं, जैसे किसी कवी कि कविता हो, और यदी आपने इसका व्हिडियो नही बनाया या फोटो नही लिया तो आपका इस शहर मे आना हीं बेकार हैं l
और जैसे आपने इस स्वर्गीय दृश्य को क्लिक किया, आपके मुंह से खुद आवाज निकलेगी : "वोव! परफेक्ट पिक्चर"!!
यहाँ क्रिसी फील्ड नामक एक जगह है, जो पहिले एक सैनिक का हवाई अड्डा थी , जिसे विश्व विग्रह में इस्तेमाल किया गया था।
मगर आज वो टहलने के लिए एक बेहतरीन जगह हुई है, जिसके पश्चिम में एक नॅशनल पार्क है, इसके समुन्दर किनारे एक बालू का टीला बनाया है। इसके पश्चिम में वेस्ट ब्लफ है जिसमे पिकनिक का इलाका बनाया है, वार्मिंग हट कैफ़े की सुविधा है और यह गोल्डन गेट ब्रिज और फोर्ट पॉइंट जो जोड़ने वाला इलाका है। नए सिरेसे बनाई गयी दलदल में १७ जाती की मछलिया १३५ जाती के पंछी बसाये गए है, जो सैलानी के लिए देखने के लिए सु:खद जगह है। स्थानीय वनस्पतियो को उगाया गया है, वातावरण की माहिती देने वाली एक सेंटर का भी निर्माण किया गया है, जहा की शिक्षा शाला में उपयुक्त रहती है। साऊथ फ्लोरिडा युनिवेर्सिटी के पुरुष तथा महिला विद्यार्थी के लिए यहाँ रहने की व्यवस्था भी है।
क्रिसी फिल्ड में गोल्डन गेट पुल को पीछे रखकर यहाँ सैलानी अपनी फोटो खिचवाने में लोगो में होड़ लगती है,
और एक सुविधा है गोल्डन गेट पुल को अपने कैमरा में कैद करने की ! और वो है बे-क्रूज़, सैलानियोंका विशालकाय जहाज, जो आप को गोल्डन गेट पुल तक ले जा सकता है और इस बेहद खूबसूरत पुल का आप बेहद करीब से अपने साथ फोटो या वीडियो ले सकते है।
पियर ३९ और फिशरमैन व्हार्फ याने मछिमारोंकी जेटी
शहर के नजिक, लोगोसे खचाखच भरी यहाँ मछिमारोंकी जेटी है, जिसके आसपास आपको जिंदगी भर याद रहेगी ऐसी हर किसम की दुकाने और लजीज खाने परोसने वाले रेस्तोरां है। यहाँ सैलानियोंको देखने लायक कई सुप्रसिद्ध जगह भी है जैसे के पियर ३९ और घिरडेली स्क़्वेयर।
खाने के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। चौडर सुप जिसमे क्लेग नमक शेलफिश, मक्के, बटाटा चिप्स डालके परोसे जाते है। https://www.allrecipes.com/recipe/23859/potato-chowder-soup-i/
घिरारडेली स्क्वेयर
स्क्वेयर में मौजूदा व्यावसायिक दुकाने तथा बॅंक, जो काफी प्रचलित है ।
१) Bank of America
२) Compass
३) Broadway Coffee
४) Culinary Artistas
५) Elizabeth W.
६) Gameday VR
७) Ghirardelli Chocolate Manufact
८) Ghirardelli Chocolate On The Go!
९) Ghirardelli Chocolate Marketplace
१०) Gigi & Rose
११) Gigi & Rose Children
१२) Imperial Parking, LLC
१३) Jackson & Polk
१४) Lola of North Beach
१५) Mashka Jewelry
१६) McCormick & Kuleto's
१७) Palette
१८) Pico
१९) San Francisco Brewing Company
२०) Subpar Mini Golf + Arcade
२१) Succulence
२२) The Cheese School
२३) The Pub
२४) Unlimited Biking
२५) Vom Fass
२६) Wattle Creek Winery
२७) Yap Designs
रेस्तोरां में डेजर्ट कई लोगो की पसंद है।
आप छोटी छोटी नावों से गोल्डन गेट ब्रिज तक जाकर उसे नजदीक से देख सकते है, फोटो खिचवाये या वीडियो शूट करे।
पास के अल्काट्राज टापू पर जाना तो बनता है। यहाँ जाने के लिए फेरी का विशेष प्रबंध किया गया है। अल्काट्राज टापू पर १९६३ के पहले कैदखाने हुआ करती थी पर अब उन्हें त्याग दिया गया है। यहाँ वेस्ट कोस्ट में प्राचीन ज़माने की लाइट हाउस भी है जो आज भी काम करती है। पियर ३९, दुनिया भर में कई लोगो की पसंदीदा जगह है। K-Dock अद्भुत समुद्री वालरस का रहने का ठिकाना है। १९८० में Loma Prita भूकंप के बाद यह समुद्री वालरस यहापर रहना शुरू किया और यही पर बस गए। पियर ३९ में उनके एनिमेटेड अवशेष देखना एक लाजवाब लम्हा है जिसे आप कभी नहीं भुला पाओगे। इसके अलावा मेला भी भरता है , जिसमे इटली की कई हस्तकला भी यहाँ आपको मिलेगी। १८०० LED लाइट की रोशनाई, सबसे हटके दुकाने जैसे एक दुकान है लेफ्टिस याने बाये हाथ वालों के लिए दुकान ! है न अजीब ! बाये हाथ से इस्तेमाल की जाने वाली सारी चीजे यहाँ मिलती है।
फिशरमैन व्हार्फ
केबल कार
गोल्डन गेट इलाके में चलती केबल कार भी एक ऐतिहासिक वास्तु है l
गोल्डन गेट इलाके में चलती केबल कार भी एक ऐतिहासिक वास्तु है। यहाँ कुल ३ लाइन्स है जिसका नेटवर्क पुरे शहर में फैला है। यहाँ एक धीमी गति की ट्रेम जैसी होती है। १८७३ में २३ लाइन थी जो आज के दिन ३ तक सिमट गयी। इनमे २ यूनिक स्क्वेयर पॉवेल & मार्किट से होकर फिशरमैन व्हार्फ तक जाती है तो तीसरी कैलिफ़ोर्निया मार्किट से होकर वन नेस एवेन्यू तक जाती है।
पॉवेल मेस की नीले रंग में झगमगाती पगडण्डी से होकर आप नॉर्थ बिच याने उत्तरी समुद्री किनारे जा सकते है जो आपको फिरसे फिशरमैन व्हार्फ ले आएगी।
चायना टाउन की परेड :
उत्तर अमेरिका की सबसे प्राचीन चायना टाउन कुल २४ रिहायशी ब्लॉक में फैली है। इस इलाके में कई खाने के स्टाल्स है और कई दुकानों की दुतरफा लाइने भी देखने मिलेगी।
इसका प्रवेश द्वार, स्थानीय लोग और सैलानियों के लिए एक लैंड मार्क बन गया है। यह बहुत ही भीड़ भाड़ वाली जगह है , बिलकुल मुंबई की सड़को की तरह। यहाँ अंदर जाने के लिए ड्रैगन गेट है जिसपर ड्रैगन और कोई नमक मछली की नक्काशी है।
द्वार पर दोनों तरफ पत्थर के शेर तराशे हुए है।
अंदर आने पर आपको कई पत्तली गलिओं से गुजरना पड़ेगा। जिनमे अनगिनत किसम के कंदील आपको दिखेंगे, जो चीन की प्राचीन सभ्यता का प्रतिक है। सेकड़ो खाने के रेस्तोरां, दुकाने आपको दिखेगी।
ग्रेट एवेन्यू में भी आपको कई किसम की दुकाने मिलेगी। स्टॉकटोन स्ट्रीट नमक जगह भी कई दुकानों के लिए नामचीन है जहा कई चीजे बनाकर बेचीं जाती है। रोस एलाय में गोल्डन गेट फॉर्च्यून कुकी फैक्ट्री जाकर देखना भी रोमाँचक अनुभव है। बेकरी की कई जी ललचाती चीजे आपको खाने मिलेगी साथ ही वाइटल टी लिफ़ की ३ शानदार दुकाने चाय के शौकीनों के लिए एक यादगार दुकाने है।
![]() |
| Vital Tea Leaf |
हर किसीको इन दुकानों में जाना चाहिए।
खाने की और भी कई जगह है मसलन ली पो लोंज, जो एक अजीबो गरीब जगह है, ख्रिसमस की लाइट से हमेशा झगमगाती हुई।
यहाँ एक बौद्ध का मंदिर भी है।
धी गुड़ मांग कफ बेकरी में कई प्रकार के खाद्यपदार्थ मिलते है।
गोल्डन गेट बेकरी इस महानगरी की सबसे बढ़िया बेकरी है।







