Wednesday, January 15, 2020

अयोध्या


धर्म राजा हो गया
रंक वजीर हो गए 
आज फिर अदालतमे
राम हाजिर हो गए ।।

जज ने कहा, तब था
आपका अवतार
कटघरेमे खड़े आप
आज हुआ बेकार ।।

आपके घर के लिए
लोग दंगा कर गए
कैसा वहशीपन है ये
मंदिरके लिए मर गए ।।

सारे धर्म एक खिड़की है
इबादत के लिए लेकिन,
इंसान ने तुझे पूजने को
नोंची हर किसीकी जमीन ।।